AI जनरलिस्ट: AI at Work
कोर्स का विवरण
AI जनरलिस्ट: AI at Work एक पूरी तरह से ऑनलाइन, सेल्फ-पेस्ड कोर्स है, इसमें चुनी गई एक्टिविटीज़ के आधार पर कुल 6 से 11 घंटे लगते हैं। यह एक प्रैक्टिकल और ‘हैंड्स-ऑन’ लर्निंग अनुभव है, जिसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है ताकि आप ईमेल लिखने, आइडिया बनाने और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने जैसे सामान्य कार्यस्थल कामों में AI टूल्स का आत्मविश्वास के साथ इस्तेमाल कर सकें।
असल ज़िंदगी की एक्टिविटीज़ और गाइडेड प्रैक्टिस के ज़रिए, आप सीखेंगे कि AI कहाँ वैल्यू जोड़ सकता है, हर काम के लिए सही टूल कैसे चुनें, और AI से बने आउटपुट को सही ढंग से कैसे परखें। आप AI का सोच-समझकर और ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी सोच और फ्रेमवर्क भी विकसित करेंगे, जिसमें नैतिकता, डेटा प्राइवेसी और क्वालिटी का ध्यान रखा जाएगा।
प्रोग्राम के हिस्से
➤ माइक्रोलर्निंग
छोटे लर्निंग सेशन (यूनिट 1 और 2 में 25–30 मिनट), जिनमें वीडियो और ऑडियो सामग्री शामिल है, जो कंटेंट को आसानी से समझने और व्यस्त शेड्यूल में लर्निंग को फिट करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
➤ मिनी-मिशन्स अप्रोच
टास्क-ओरिएंटेड लर्निंग जिसमें आप काम से जुड़े प्रैक्टिकल आउटपुट बनाते हैं और फीडबैक प्राप्त करते हैं। प्रत्येक गतिविधि एक ‘सीखें-बनाएं-फ़ीडबैक लें'( Learn–Create–Feedback) चक्र का पालन करती है, जिससे आप तुरंत जानकारी का इस्तेमाल कर पाते हैं और असल कामों में AI का इस्तेमाल करने का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
➤ रीयल-टाइम फीडबैक
एक AI असिस्टेंट (“जेनी”) प्रत्येक मिनी-मिशन के बाद निर्देशित फीडबैक प्रदान करता/करती है, जिससे आपको AI के साथ बातचीत करने के तरीके को बेहतर बनाने और अपने कार्य आउटपुट को सुधारने में मदद मिलती है।
➤ जिम्मेदार AI उपयोग
यह प्रोग्राम जिम्मेदार AI उपयोग के प्रमुख सिद्धांतों को शामिल करता है, जिसमें प्राइवेसी, बायस और निष्पक्षता, पारदर्शिता, कानूनी विचार और जोखिम जागरूकता शामिल हैं।
➤ प्रोग्राम का स्ट्रक्चर (6–11 घंटे)
यह प्रोग्राम अलग-अलग यूनिट और एक्टिविटीज़ में बांटा गया है, जिससे आप अपनी गति से आगे बढ़ सकते हैं और साथ ही अपने काम से जुड़ी सबसे ज़रूरी स्किल्स पर ध्यान दे सकते हैं।
यूनिट
➤ AI की दुनिया और माइंडसेट (3.75 घंटे)
- AI-युक्त प्रोग्राम में आपका स्वागत है
- AI और इसके उपयोग की खोज करें
- AI के साथ अधिक प्रोडक्टिव बनना
- AI का विचारपूर्वक उपयोग करने का 6-स्टेप वाला प्रोसेस
- कार्य को स्पष्ट करें
- सही AI टूल का आकलन करें और चुनें
- AI के साथ संवाद करना सीखें
- AI का जिम्मेदार और नैतिक उपयोग सुनिश्चित करें
- परिणामों का आकलन करें
- आउटपुट को बेहतर बनाएँ, इनपुट को दोबारा इस्तेमाल करें
- मूल्यांकन और फीडबैक
➤ AI at WORK: मिनी-मिशन्स (3.25 घंटे)
- कार्य बैठकों के लिए एजेंडा तैयार करना
- विचार तैयार करना
- इमेज तैयार करना
- सामग्री का अनुवाद करना
- प्रोफेशनल ईमेल लिखना
- चुनौतीपूर्ण बातचीत की तैयारी करना
- सोशल मीडिया कॉपी तैयार करना
- एडवांस्ड AI टूल्स से रिसर्च को बेहतर बनाना
- फीडबैक
➤ आपका AI-युक्त कार्यदिवस (4 घंटे)
- AI के साथ अपनी कार्य दिनचर्या को बेहतर बनाना
- अपना खुद का AI असिस्टेंट बनाने का परिचय
- स्वयं चलने वाले वर्कफ़्लो बनाने का परिचय
- अपना खुद का AI असिस्टेंट बनाएं – अभ्यास
- स्वयं चलने वाले वर्कफ़्लो बनाएं – अभ्यास
- अपनी AI-युक्त रोज़मर्रा की दिनचर्या डिज़ाइन करें
- मूल्यांकन और फीडबैक